सत्यख़बर डेस्क
पिछले कुछ काले कोरोना संक्रमित दिनों से परेशान देश की परेशानी को बढ़ाने एक और काला दिन आया। हर दिन कोरोना संक्रमण की संख्याएं बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटो में कोरोना के 1.69 लाख केस भारत में दर्ज किए गए है। हर रोज़ की तरह ये भी अबतक के सबसे ज़्यादा केस है। राज्यों की सरकारों के हिसाब से पिछले 24 घंटो में 904 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया।
यमुनानगर में भ्रष्टाचार की बानगी, 2 दिन में ही गिरा 49 लाख की इमारत का आधारशिला पत्थर
दो महीने पहले जो दस हज़ार रोज़ के आंकड़े थे वह बढ़कर 1.5 लाख को भी पार कर गए है। प्रतिदिन लाख से भी ज़्यादा आते केस चिंताजनक बात है। पिछले तीन दिनों में लगातार डेढ़ लाख से ज़्यादा केस आए है। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में हालात दिन ब दिन बिगड़ते ही जा रहे है। जिसमे सबसे बुरी हालत में महाराष्ट्र है। जहां पिछले 24 घंटो में 60 हज़ार केस दर्ज हुए है। हर दिन महाराष्ट्र में 50 हज़ार से भी ज़्यादा केस आ रहे है। उत्तर प्रदेश भी बहोत गंभीर स्थिति में है। गुजरात, महाराष्ट्र ,छतीसगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में नए नए रिकॉर्ड बन और टूट रहे है।
सरकार भी अब लाचार पड़ रही है। शायद अब लोकडाउन ही एक रास्ता बचा है। देश कि चिंताजनक हालत और चिंताजनक होती जा रही है। मृत्यु तो जैसे पानी की धार की तरह हो गई है। बस लोग मरते ही जा रहे है।
Scrap aluminum for aerospace and transportation Aluminium scrap landfill diversion Metal waste inventory management