सत्य खबर
गोहाना में आज शाम को एक कोरोना संक्रमित ने महिला मैडीकल कालेज की 5वीं मंजिल पर स्थित आई.सी.यू. की खिड़की से नीचे कूद कर आपनी जान दे दी। खानपुर कलां गांव के महिला थाने की मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमॉर्टम के लिए महिला मैडीकल कालेज के अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विकास (42) पुत्र राजेन्द्र था। वह सोनीपत में मुरथल रोड स्थित विकास नगर का निवासी था। वह कोरोना संक्रमित था। वह पहले सोनीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन था। वहां से 15 अप्रैल को गांव खानपुर कलां में स्थित बी.पी.एस. राजकीय महिला मैडीकल कालेज के कोविड-10 के स्पेशल अस्पताल में रैफर किया गया था।
विकास महिला मैडीकल कालेज के कोविड अस्पताल में आई.सी.यू. में दाखिल था। उसके बैड के निकट खिड़की थी। शाम के समय वह अचानक खिड़की के पास गया। उसने पांचवीं मंजिल से सीधे नीचे छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही मौके पर उसकी मौत हो गई। महिला थाने की एस.आई. शकुंतला ने कहा कि मृतक कोरोना पॉजीटिव था। उसके परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक विकास का मोबाइल नम्बर स्विच ऑफ है और उसकी आई.डी. पश्चिम बंगाल की है।
यह भी पढें:- दिल्ली सरकार ने लूट लिया हरियाणा का ऑक्सीजन का टैंकर, सरकार ने लगाया आरोप
Aluminum lithographic scrap Scrap aluminium conservation Scrap metal repurposing yard