सत्यखबर, चढ़ीगढ़
उत्तर से पश्चिम की ओर बह रही बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। जनवरी के पहले सप्ताह में 4 और 5 को जम्मू कश्मीर में हिमपात हो सकता है । इस दौरान बारिश की भी संभावना है। मैदानी इलाकों में शीत लहर जारी रहेगी और न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्शियस के बीच रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आज और कल शीत लहर रहेगा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।अगले सप्ताह बारिश के भी आसार हैं। हरियाणा के नारनौल का पारा 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार का रात का तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=gfiIAMQk0d0
हिसार के साथ लगते राजस्थान के जिले चुरू में तापमान माइनस में चला गया। चुरू में रात्रि तापमान माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को हिसार का पारा 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू कश्मीर में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है। पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग बीते दिनों भारी बर्फबारी के कारण बंद है। मौसम विभाग ने दो जनवरी से बारिश की संभावना जताई है।
बता दे की हिमाचल प्रदेश के आठ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। शिमला, मनाली सहित दूसरे पर्यटन स्थलों पर हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों की तादाद बढ़ गई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 जनवरी तक खुश्क रहेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=i98ruuh3FM4
Aluminium scrap inventory Aluminium scrap trading strategies Metal waste reusability
Scrap metal recovery solutions Ferrous material theft prevention Iron scrap recovery solutions
Ferrous scrap brokerage, Iron waste drop-off, Metal reclaiming and repurposing