क्या पन्ना-प्रमुख गन्ना चूसने गये थे रैली में नही आये – जयहिन्द
सत्यखबर रोहतक (ब्यूरो रिपोर्ट) – आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने आज रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी की रविवार को रोहतक में हुई रैली पूरी तरह से फ्लाप हुई, 3 लाख पन्ना प्रमुख तो दूर तीस हजार भी नही पहुचें, पुलिस वालों को सादी वर्दी में बैठाया गया था। कल की रैली में खाली पड़ी हजारों कुर्सियों ने बता दिया कि मुख्यमंत्री को जन आशीर्वाद रैली में जनता ने आर्शीवाद नही श्राप दिया है। कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को टिकेट देने के नाम पर भीड़ बुलाई गई लेकिन जनता को इनकी असलियत का पता चल चूका है। लाखो की भीड़ की बात करने वाले मुख्यमंत्री बताएं क्या भाजपा के पन्ना प्रमुख गन्ना चूसने चले गये क्या ? भाजपा के नेता जो जनता को बहका रहे थे उसका मोदी रैली में भांडा फूट चूका है। प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भाजपा को आइना दिखा दिया है। हरियाणा की जनता ने ये बता दिया है कि वो भाजपा के साथ नही है।
वही प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि रैली के दौरान प्रधानमन्त्री की नाक के नीचे एक पुलिस वाले की हत्या कर दी जाती है। हरियाणा में कानून का क्या हाल है इस घटना से लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कानून व्यवस्था-महिला सुरक्षा को लेकर एक शब्द तक नही कहा। प्रधानमन्त्री अपनी सरकार द्वारा किये पुरे एक भी काम को नही बता पाए। किसान-जवान, व्यापारी, बेरोजगारों के लिए कुछ नही देकर गया। हरियाणा की जनता को पूरी तरह निराश किया है। अपने मेनिफेस्टो को लेकर आज तक भाजपा सरकार ये तक नहीं बता पाई है कि 154 वायदों में से कितने वायदे पुरे किये है। हरियाणा की जनता को चाँद के नाम पर नही रोजगार भाजपा पांच में सिर्फ जुमलों से जनता को गुमराह किया है लेकिन अब कि बार हरियाणा की जनता इनके जुमलों के झांसों में आने वाली नही है। इन्हें प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी और प्रधानमंत्री की फ्लॉप रैली से इसकी शुरुआत हो चुकी है।
प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने अब तक 12 टिकटों की घोषणा कर चुकी है। उम्मीदवारों को उन्ही की विधानसभा की जनता के बीच प्रत्याशी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी का गठ्बन्धन सरकारी स्कूल-अस्पताल, किसान-जवान, मजदूर, आम आदमी के साथ होगा। जनता के बीच दिल्ली में किये कामों को लेकर जायेंगे। जिस तरह से दिल्ली में 200 यूनिट फ्री बिजली, बीस हजार लिटर फ्री पानी, फ्री इलाज, फ्री दवाइयां, फ्री शिक्षा, महिलाओं के लिए फ्री यात्रा ये सभी काम किये है हरियाणा में इससे दस गुना काम करेंगे। आम आदमी पार्टी प्रदेश कि जनता के लिए एक बेहतर राजनीतिक विकल्प के रूप में है।
जन-आशीर्वाद यात्रा के नाम मुख्यमंत्री खट्टर ने बर्बाद किये जनता के 500 करोड़ – जयहिन्द
प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द ने मुख्यमंत्री खट्टर की जन आशीर्वाद रैली में जनता के पैसे की बर्बादी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर ने जनता के पांच सौ करोड़ रूपये बर्बाद कर दिए। इतने पैसे में जनता के लिए स्कूल अस्पताल बनवाते। सरकारी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध करवाते। लेकिन मुख्यमंत्री खट्टर को जनता कि तकलीफ से कोई सरोकार नही है उन्हें सिर्फ एसी कार बसों में बैठ कर घुमने से मतलब है।