सत्यखबर,कुरुक्षेत्र (भारत साबरी)
प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह और हॉकी हरियाणा के बीच विवाद गहराता जा रहा है….अब खेल मंत्री संदीप सिंह ने खिलाड़ियों को सुविधा ना दिए जाने के मामले में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से हॉकी हरियाणा की मान्यता रद्द करने की मांग की है….कुरुक्षेत्र के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए इंडियन हॉकी एसोसिएशन से हरियाणा हॉकी एसोसिएशन की मान्यता रद्द करने की मांग की…जींद में हरियाणा हॉकी एसोसिएशन की तरफ से करवाई जा रही हॉकी प्रतियोगिता में कई खामियां मिलने के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह का ये बयान आया है.
यह भी देखे… खेल मंत्री और हॉकी हरियाणा में जंग तेज, खेल मंत्री SANDEEP SINGH ने की मान्यता रद्द करने की मांग
हॉकी हरियाणा की ओर से जींद में चल रही सब जूनियर हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने, ठहरने, सोने सहित खेल मैदान और स्वास्थ्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध नहीं करवाई गईं। इतना ही नहीं हॉकी हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विभाग के साथ भी कोई संपर्क नहीं किया। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए बरती गई गंभीर अनियमितताओं से नाराज खेल मंत्री ने हरियाणा हॉकी फेडरेशन की निंदा करते हुए इसकी मान्यता रद्द करने की मांग की है.
बता दें कि इंटरनेट मीडिया और खिलाड़ियों से मिली शिकायतों के मुताबिक येभी तथ्य सामने आए हैं कि खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट भी नहीं किया और ना ही कोविड-19 के नियमों की भी पालना नहीं की जा रही है…प्रतियोगिता में मेडिकल सुविधाएं भी शून्य है…तो वहीं खिलाड़ियों से पोंछा तक लगवाने की खबरे सामने आई हैं.
Aluminum scrap export/import regulations Aluminium recycling stakeholder engagement Scrap metal industry certifications