सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – इनैलों-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक का आयोजन तरावड़ी अनाज मंडी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता इनैलों के वरिष्ठ नेता धर्म सिंह ने की। बैठक में इनैलों-बसपा दोनेां दलों के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्व विधायक मामूराम गोंदर ने विशेष रूप से शिरकत कर बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर से निकली हरियाणा अधिकार यात्रा का 10 दिसम्बर को नीलोखेड़ी हल्के में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाऐगा।
यात्रा का नेतृत्व खेल रत्न एवं प्रतिपक्ष नेता चौ. अभय चौटाला व बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती कर रहे हैं। पूर्व विधायक मामूराम गोंदर ने यात्रा के आगमन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को डयूटियां सौंपी। मामूराम गोंदर ने कहा कि हरियाणा अधिकार यात्रा प्रदेश की दिशा और दशा को बदलने का काम करेगी। इनेलो बसपा गठबधंन की सरकार बनने पर बुजुर्गो की पेंशन बढाकर 3000 कर दी जाएगी। किसानों के टयूबवैल के बिल माफ कर दिए जाऐंगे। गरीब कन्या की शादी में 5 लाख कन्यादान मिलेगा।
पूर्व विधायक ने बताया कि 10 दिसम्बर को हरियाणा अधिकार यात्रा का दोनों दलों के नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत होगा। प्रदेश सचिव रामकुमार ऐबला ने कहा कि इनैलों की सरकार बनने पर घरो के बिजली के बिल आधे किये जाएगे और हरियाणा से भ्रष्टाचार को साफ किया जाऐगा।
यह रहे बैठक में मौजूद
बैठक में नवनियुक्त युवा इनैलों जिलाध्यक्ष सुरजीत संधू, पूर्व चैयरमेन हरदीप सिंह लागर, बसपा नेता संतोख सिंह सोढी, जिला उपाध्यक्ष महावीर राणा, बसपा नेता जगमोहन रंगा, हल्का प्रवक्ता कर्मवीर मोहडी, सुल्तान ब्रहमणमाजरा, पहलवान सुरजीत शामगढ़, इनसो पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभजोत सिंह चकदा, कवरपाल बुटाना, लाला रोशन लाल, भवर राणा बरास, महेन्द्र कारसा, सुनील सरपंच, हरदेव सिंह गोबिदंगढ़, भंगवत सौंकडा, युवा नेता राजीव गोन्दर, जगमाल राणा, कुलदीप मल्ली गोन्दर, बेगराज, श्रीओम शामगढ, दलजीत सिंह शामगढ़, गोपाल राणा, सोनिका गिल, शामसुन्दर तखाना, राजेश पधाना, पवन राणा पधाना, लखविन्द्र तखाना, विन्द्र मोतिया, विजय शामगढ, सुखबीर युनिसपूर, जगतार सौंकडा, बबली मनकमाजरा, सुरजन सुल्तानपूर, सुखदेव सग्गा, कृष्ण प्योंत, बल सिंह शामगढ, करन डौंकल, जसपाल तरावडी, लखविन्द्र ढिल्लो, कृष्ण झझांडी, गुरप्रीत शामगढ़, अमित कल्याण व कर्ण समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Scrap metal purification Ferrous material recycling occupational safety Iron scrap salvage center
Ferrous material recycling storage, Iron scrap baling services, Metal scrap brokerage
Aluminum scrap for automotive industry Aluminium scrap sustainable practices Scrap metal reclamation and repurposing facility