सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी की बैठक का आयोजन नई अनाज मंडी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। बैठक में भाविप के सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान जानकारी देते हुए अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि व्यर्थ बहता जल हमारे लिए चुनौती बना हुआ है। कई जगहों पर जल को व्यर्थ बहाया जा रहा है।
लोग यह भूलते जा रहे हैं कि जल स्तर घटता जा रहा है, जिसमें हमें भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मनोज चोधरी ने कहा कि जल की एक-एक बूंद कीमती है। जल के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती। जल है तो कल है। मनोज चौधरी ने कहा कि जल को बचाना हम सभी की सांझी जिम्मेवारी है। जल बचाने को लेकर भाविप द्वारा एक अभियान चलाया जाऐगा। जिसके तहत लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया जाऐगा। बैठक में अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष योगेश मिड्डा, सचिव राकेश हंस, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Scrap aluminium business strategies Aluminium scrap reclaiming Sustainable metal recovery practices