सत्यखबर
भोपाल के अशोका गार्डन में दो सगी बहनों के साथ रेप का मामला सामने आया है। दो दोस्त शादी का वादा कर दोनों बहनों के साथ 3 साल से रिलेशन बना रहे थे। लड़कियों ने शादी का दबाव बनाया, तो उन्हें सिलवानी ले जाकर मारने की कोशिश की। शादी की शर्त पर लड़कियों ने जानलेवा हमले का केस वापस लिया तो जेल से छूटने के बाद फिर ज्यादती की और शादी से मुकर गए। आरोपियों में से एक बड़ी बहन का बॉयफ्रेंड बना।
इसके बाद उसने अपने दोस्त से गर्लफ्रेंड की छोटी बहन से फ्रेंडशिप करा दी। लड़कियों ने दोनों पर अब रेप केस कराया है। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मूलत: मंडला निवासी 23 और 21 साल की दो बहनें चार साल से सुभाष कॉलोनी, अशोका गार्डन में रहती हैं। दोनों गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जॉब करती हैं। बड़ी बहन मोहल्ले की किराने की एक दुकान में सामान लेने जाती थी। दुकान में काम करने वाले निखिल गौर से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद प्यार हो गया। निखिल गौर ने अपने साथ काम करने वाले करण परिहार से युवती की छोटी बहन से दोस्ती करा दी। दोनों ने बहनों को शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
ये भी पढ़ें… विधानसभा चुनावों को लेकर हुई भाजपा की वार रूम मीटिंग
आरोपियों पर जब लड़कियों ने शादी का दबाव बनाया तो उन्होंने उन पर हमले की साजिश रची, ताकि लड़कियां उनका पीछा छोड़ दें। आरोपी उन्हें सिलवानी घुमाने ले गए। सिलवानी में लड़कियों पर चाकू से हमला किया। सिलवानी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में दोनों युवतियों ने शादी करने की शर्त पर कोर्ट से केस वापस ले लिया था। जेल से छूटने के बाद युवकों ने फिर से दोनों बहनों के साथ ज्यादती की। शादी के वादे से भी मुकर गए। टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Scrap aluminium pollution control Aluminium scrap legal compliance Metal scrap depot