सत्य खबर, नई दिल्ली
मध्य प्रदेश के मुरैना के जीगनी गांव की नहर के पास बुधवार को मिली हचान भूरी कुशवाह के रूप में हुई थी। पुलिस ने महिला की हत्या की गुथी को सुलझा लिया है। दरअसल महिला की हत्या उसी के पति बबलू कुशaवाह ने गर्लफ्रेंड से शादी करने के चक्कर में कर दी थी। हत्या के बाद बबलू ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई थी। आरोपी ने बड़े ही शातिर तरीके से अपनी पत्नी को मारा। उसने पत्नी की हत्या करने से पहले उसके साथ संबंध बनाए साथ ही उसके गहने भी पेड़ के नीचे छिपा दिए थे। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस के सामने कहा कि हां मैंने ही हत्या की है।
बबलू ने पुलिस को सुनाई थी ये कहानी
पति बबलू ने पुलिस और घरवालों को बताया था कि वह पत्नी भूरी के साथ ससुराल रड़आपुरा, अंबाह गया था। रात को वो दोनों बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में भूरी ने उसे कहा कि उसे माता बसैया मंदिर के दर्शन करने हैं। दर्शन करने के बाद लौटते हुए दोनों जीगनी गांव पार करने के बाद नहर पर पहुंचे। यहां 6-7 बदमाश बैठे थे। उन्होंने दोनों को रोक लिया। जिसके बाद उन्होंने हम दोनों से मारपीट की भूरी से गहने लूटे और उसकी हत्या कर दी।
मामले का ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस को पहले ही पता था कि पति छूठी कहानी सुना रहा है, लेकिन पुलिस के पास कोई सबूत नहीं था। पुलिस को बबलू पर पूरा शक था। जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस के सामने सारा मामला खुल गया। जांच के दौरान पुलिस ने राहगीरों और मौके पर जाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने भूरी के भाई से भी पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि दोनों में अनबन रहती थी। जिसके बाद ब्यान देने के लिए पुलिस ने बबलू को बुलाया।
कई बार बुलाने पर भी वह नहीं पहुंचा। शनिवार रात वो कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचा। पूछताछ के दौरान पहले तो पुरानी कहानी दोहराता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की, पुलिस ने जब पत्नी के गहने दिखाए तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
यह भी पढें:- पाक पीएम इमरान ने दिया भारत व यूरोप के खिलाफ विवादित ब्यान , यौन हिंसा कम कपड़ों की वजह से
गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था
बबलू की तीन साल पहले भूरी से शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें बच्चा नहीं था। इसके साथ ही बबलू का किसी दूसरी लडक़ी के साथ अफेयर था। वह पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था, इसलिए उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने बताया कि उसने वारदात से पहले पत्नी से संबंध भी बनाए थे, जिससे रेप का केस बन सके।
Aluminium scrap analytics Aluminium scrap compliance Scrap metal disposal yard
Metal recycling and repurposing Ferrous material machining Iron scrap shredding
Ferrous material recycling data, Iron scrap reclaiming and processing, Metal distribution center