सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
एक राष्ट्र का विकास तभी संभव है, जब उस देश के गांव विकसित होंगे। यह कथन हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहे। सुमन बेदी ने कहा कि गांव आत्मनिर्भर बनेगा, तो जिला आत्मनिर्भर होगा और जब प्रदेश आत्मनिर्भर होगा, तो देश अपने आप स्वावलंबी बन जायेगा। यह अब हम सब पर निर्भर है कि गांव को विकसित कैसे करें। इसके लिए हमारी पंचायतों को आगे आने की जरूरत है। गांव के लोग भी पंचायत के कार्यों में बाधा ना डालते हुए, बल्कि उसका सहयोग करें। सभी ग्राम पंचायतों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाने के लिए उनके कार्य सराहनीय हैं, जिसमें गांव वासिंयों ने भी एक-दूसरे से कंधे से कंधा मिलाते हुए एकजुटता तथा भाईचारा बनाए रखा।
Scrap aluminium handling Aluminium scrap demand-supply analysis Metal waste resale