सत्यखबर, चढ़ीगढ़
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसान पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिल्ली की सीमा पर बड़ी संख्या में बैठे किसानों को प्रदेश में पूरा समर्थन मिल रहा है। हर गांव से लोग और ट्रैक्टर्स इस आंदोलन में शामिल हैं। गांव-गांव में लोगों से इस संबंध में अपील भी की जा रही है।
बठिंडा जिले की विर्क खुर्द गांव से हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को दिल्ली बॉर्डर पर भेजने की घोषणा की गई है। ग्राम पंचायत ने गांव के लोगों के लिए लिखित आदेश दिया। हर घर से एक सदस्य को एक सप्ताह के लिए सीमा पर भेजने का निर्देश जारी किया गया।विर्क खुर्द गांव की सरपंच मनजीत कौर ने कहा, ‘जो लोग आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेंगे, उनपर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उनका बहिष्कार भी किया जाएगा।’ गांव के लोगों ने भी सरपंच के इस निर्देश का पूरा सहयोग करने का फैसला किया है।
Punjab: Virk Khurd gram panchayat in Bathinda decides to send at least one member of each family to farmers' protest at Delhi borders for a week
"Those who won't go to protest will be fined Rs 1,500 & those not paying fine will be boycotted," says Sarpanch Manjit Kaur. (29.01) pic.twitter.com/XZ1n0az38B
— ANI (@ANI) January 30, 2021
बता दे कि हरियाणा की सीमा से लगते सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर पंजाब के किसानों का आंदोलन दो महीने से भी अधिक समय से जारी है। इसके साथ ही हरियाणा के पलवल, यूपी के चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पर भी प्रदर्शन चल रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने बड़ी संख्या में ट्रैक्टर रैली भी निकाली, जिस दौरान हिंसा हो गई।
https://www.youtube.com/watch?v=a8POldxmJ_g
Aluminium scrap storage Aluminium scrap quality control Metal recycling and salvage
московский медицинский центр Медицина купить медицинскую справку из поликлиники задним числом официально купить медицинскую справку задним числом официально