हरियाणा

गाय माता की सेवा करने से व्यक्ति बनता है पुण्य का भागी – कमल दीदी

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

गांव बडनपुर के राजकीय कन्या स्कूल में गौ कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर कथा व्यास साध्वी कमल दीदी तथा योगेंद्र आचार्य अपनी मधुर वाणी से ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। गौ कथा महोत्सव में सुबह 5 से 7 बजे तक योग और रोगी उपचार के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया जा रहा है और दोपहर बाद गौ कथा की जा रही है। योगेंद्र आचार्य ने बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनि योग के कारण लंबे समय तक जीवित रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज के खान-पान के कारण व्यक्ति बीमारी का शिकार होता जा रहा है। इससे बचने का सबसे बड़ा उपाय यह है कि योग करें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें। वहीं कथा व्यास कमल दीदी ने कहा कि गाय माता की सेवा करने से व्यक्ति पुण्य का भागी बनता है। उन्होंने कहा कि घरोंं में आज भी पहली रोटी गाय के नाम बनायी जाती है। उन्होंने कहा कि गाय माता की वर्तमान समय में दुर्दशा हो रही है, जिससे वे सड़कों पर पोलीथीन और कचरा खाकर अपना पेट भरती हैं। उन्होंने कहा कि गाय की उस समय जरूरत होती है, जब किसी पर्व पर उनको पूजा होती है। महिलायें गाय को रोटी देने के लिए गलियों में फिरती रहती हैं, लेकिन वे कहीं नहीं मिलती। अगर गाय मिलती भी है, कचरे में मुंह मारती हुई मिलती हैं। उन्होंने कहा कि गाय को पहले की तरह पूजना चाहिए और सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button