सत्य खबर, पानीपत । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके नवीन जयहिंद आज दोपहर स्काई लार्क पहुंचे। यहां पहुंचने पर हजारों की संख्या में लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। यहां से वे उन पर दर्ज साढ़े तीन साल पुराने मामले में कार्याकताओं के साथ ढोल-नगाड़ों, डीजे पर शिव के गानों के साथ झूमते-नाचते हुए स्काई लार्क से पैदल-पैदल डेढ किलोमीटर दूर सिटी थाना पहुंचे।
जहां थाना प्रभारी सुनील कुमार ने सिर्फ उन्हीं पांच लोगों को मामले की जांच में शामिल होने की बात कही, जिन पर मुकदमा दर्ज है। मगर सभी लोग अड़ गए और कहा कि अगर इस मामले में गिरफ्तारी होगी, तो सभी की होगी, वरना किसी की भी नहीं होगी। आखिरकार किसी तरह लोगों को समझाया गया और इस वक्त थानाध्यक्ष के कार्यालय में नवीन जयहिंद समेत पांचों नामजद से पुलिस पूछताछ केे बाद उन्हें जाने दिया गया। जिसके बाद नवीन जयहिंद अपने साथियों सहित थाने से बाहर निकल गए।
नवीन जयहिंद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नवीन मरा नहीं है, जिंदा है। वह तो यहां पर पेश होने आए हैं। पुलिस अब चाहे जेल भेजे या जमानत दे। उन्हें किसी की चिंता नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि भोले के लिए वह एक हजार बार भी जेल जाने के लिए तैयार हैं। जो भोले बाबा को नहीं मानते उन्हें अफगानिस्तान भेज दो। वह कांवड़ लेकर हरिद्वार से आ रहे थे। नशे के विरोध में कांवड़ यात्रा निकाली थी। पुलिस ने उन पर गलत आरोप लगाए। उनकी गाड़ी को रोक लिया। पुलिस से विवाद के आरोप में केस दर्ज कर लिया। यह मामला निपट गया था लेकिन पुलिस ने परेशान करने के लिए समन भेज दिए।
फरसा, त्रिशलू, गदा व धार्मिक झंड़े लेकर थाने पहुंचे समर्थक
नवीन जयहिंद के समर्थक फरसा, त्रिशुल, गदा व धार्मिक झंड़े लेकर पहुंच गए। स्काइलार्क में उन्हें मिठाई खिलाई गई। भोले बाबा के जयकारे लगाए। नवीन जयहिंद ने कहा कि उनके ऊपर कई केस लगा रखे हैं। वह किसी से नहीं डरते। स्काई लार्क रेस्त्रां से सिटी थाना के बीच जीटी रोड पर कई बार खुद नवीन जयहिंद ने भी त्रिशुल और फरसा हाथों में लेकर डांस किया। यहां उनके साथ जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रत्तन शर्मा एडवोकेट व राजेश कौशिक आदि भी रहे।
यह है मामला
नवीन जयहिंद ने साल 2018 में नशे के खिलाफ भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। यह यात्रा रोहतक से हरिद्वार के लिए निकाली गई थी, जिसमें युवाओं ने भाग लिया था। यात्रा के समापन पर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आम आदमी पार्टी के समन्वयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रोहतक पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान पानीपत पुलिस ने गाड़ियों की जांच की। पुलिस ने इस संदेह पर तलाशी ली थी कि गाड़ियों में हथियार हो सकते हैं। लेकिन पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला। गाड़ियों की जांच के बाद पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इन लोगों को नवीन जयहिंद ने छुड़वा लिया था। इस दौरान जयहिंद और पुलिस के बीच खासा विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दावा किया कि कांवड़ यात्रा के काफिले में शामिल गाड़ी का नंबर फर्जी है।
नवीन जयहिंद समेत 5 पर केस दर्ज
नवीन जयहिंद ने गाड़ी का नंबर ट्रांसफर करने समेत सभी दस्तावेज पानीपत के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश भी कर दिए थे, लेकिन पानीपत पुलिस ने नवीन जयहिंद समेत पांच अन्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 332, 353, 417,420, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया था। नवीन जयहिंद को इसी मामले में पेश होने के लिए कहा गया है। जयहिंद का दावा है कि उस समय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को रफा-दफा भी कर दिया था।
वहीं इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि नवीन जयहिंद को शामिल तफ्शीश करके फारिग किया गया है। आने वाले समय में नियमानुसार कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
Aluminium recycling regulations Aluminium recovery processes Scrap metal retrieval services
Metal waste recycler Ferrous material warehouse management Iron reclaiming facility
Ferrous metal sales, Iron reclaiming and recycling, Metal reclaiming and utilization center