सत्य खबर, मेरठ
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में जहां देशभर में प्रदर्शन हुए। वहीं किसान नेताओं व अन्य राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं का लखीमपुर खीरी जाना जारी है। जबकि कई नेताओं को जाने से पुलिस द्वारा रोका भी जा रहा है। ऐसा ही भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के साथ भी हुआ है। दरअसल गुरनाम चढूनी सोमवार को पीडि़त किसान परिवारों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे।
ये भी पढ़ें… लखीमपुर खीरी मामले में किसानों व सरकार के बीच हुआ समझौता, जानिए कैसे
जैसे ही वह बाद दोपहर करीब 4 बजे उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस उन्हें पुलिस लाईन ले गई। वहीं गुरनाम सिंह चढूनी के साथ गाड़ी में सवार अन्य 3 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनमें सिमरन चढूनी, सतपाल व गाड़ी का चालक शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को हिरासत से छोड़ा नहीं गया था।
Aluminium scrap processing efficiency Aluminium scrap reclaiming Scrap metal transportation