सत्य खबर, रोहतक
रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के जुर्म में जेल काट रहे सिरसा डेरा सच्चा सौद्वा संचालक गुरमीत राम रहीम को 48 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी जबकि 12 घंटे बाद ही जेल में वापस भेज दिया गया है। सूचना के अनुसार सुरक्षा की वजह से उन्हें गुरुग्राम में अपनी मां से मुलाकात करने के बाद वापस जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़े… दिल्ली: 24 घंटे में सामने आए 3009 मामले, इतने लोगों ने गंवाई जान
बता दें कि गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलने के बाद सुनारिया जेल से शुक्रवार सुबह सवा 6 बजे बाहर निकाला गया था। राम रहीम अपनी बीमार मां से मिलने के लिए गुरुग्राम के अस्पताल में पहुंचा था। हालांकि सुरक्षा व अनुयायियों की भीड़ जमा न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
गौरतलब है कि हाल में ही गुरमीत राम रहीम को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका तीन दिन तक इलाज करवाया जाना था। मगर सुरक्षा कारणों के चलते यहां से भी उन्हें केवल 21 घंटे बाद ही वापिस जेल भेज दिया गया था। यह वाकया करीब एक सप्ताह पहले का है। हालांकि उनकी जांच के दौरान उन्हें कोई खास बीमारी भी नहीं मिली थी। जबकी उनकी जांच के लिए 7 डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था। मगर पीजीआइ के बाहर समर्थक जुटना शुरू हो गए थे। जिसके चलते गुरमीत राम रहीम को वापस सुनारिया जेल भेजना पड़ा था।
वहीं इसके दो दिन बाद ही गुरमीत राम रहीम ने अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए पैरोल मांगी थी। पैरोल देने को लेकर पुलिस और सरकार दोनों ही असमंजस की स्थिति में थे। इसी दौरान शुक्रवार को उन्हें 48 घंटे की पैरोल दे दी गई थी। जिसके बाद वह अपनी मां से मिलने गुरूग्राम पहुंचे थे। मां से मुलाकात के बाद मात्र 12 घंटे बाद ही उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि उनकी मां की तबीयत खराब होने के चलते गुरमीत राम रहीम को पहले भी पैरोल मिल चुकी है। तब भी राम रहीम अपनी मां से मिलने गुरुग्राम के अस्पताल में ही पहुंचा था। मगर उस वक्त इस बात को सार्वजनिक नहीं किया गया था।
Aluminium scrap lifting Scrap aluminium price fluctuations Metal scrap market forecasting