हरियाणा

गुरुग्राम निगम W3 के निवर्तमान BJP पार्षद के भाई राजबीर व पत्नी आशा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज।

 

सत्य ख़बर, गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेशवासी नई सरकार चुनने के लिए 5 अक्टूबर को मतदान करेंगे। मैं अपने चुनाव प्रचार में जीत हासिल करने के लिए सभी दलों के प्रत्याशी एक दूसरे के ऊपर शब्दबानो से हमला कर रहे थे, वहीं एक दूसरे में कमियां निकाल कर भ्रष्टाचार के आरोप प्रत्यारोप लग रहे थे। हालांकि आज शाम चुनाव प्रचार बंद हो गया है, तथा मोबाइल फोन में घर-घर जाकर बैठकों का दौर से प्रचार अभी गुप्त रूप से चालू है। वहीं इसी बीच एक गुड़गांव नगर निगम के वर्तमान विवादित पार्षद के भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ एक पीड़ित ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव नगर निगम वार्ड 3 के निवर्तमान पार्षद रविंद्र पुत्र राजा निवासी गांव मोलाहेडा के भाई राजबीर व उसकी पत्नी आशा के खिलाफ गांव मानेसर के एक किसान ने उनके साथ धोखाधड़ी, जालसाजी करने की शिकायत थाना फरुखनगर में दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया है कि उन्होंने पार्षद के भाई राजबीर से एक प्लांट गुडगांव पटौदी रोड पर बसे झुणडली सराय गांव के पास प्लाट खरीदा था। जिसमें उन्होंने प्लांट की पूरी पेमेंट भी दे दी थी, एग्रीमेंट भी कर लिया था और पेमेंट की रसीद की ले ली थी। की जमीन में से उन्होंने प्लाट खरीदा था वह जमीन राजवीर के नाम थी। राजबीर ने उनको जीपीए करा दिया था। जब पीड़ित उनसे पक्की रजिस्ट्री अपने नाम करने की कहने लगे तो उन्होंने काफी आनाकानी करनी शुरू कर दी। जिससे उनका विवाद और बढ़ गया। ऐसा कई बार बातचीत होने के बाद पीड़ित को अंदाजा लगा कि यह हमारे साथ कुछ धोखाधड़ी करने की साजिश रच रहे हैं। और हमारे से पैसे भी ले लिए और रजिस्ट्री भी नहीं कर रहे हैं। बाद में पीड़ित को जांच पड़ताल करने में पता लगा कि राजवीर ने उनकी जीपीए को कैंसिल करा कर अपनी पत्नी आशा के नाम करा दी है और जमीन को लालच में आकर आगे किसी और खरीदार को ऊंची कीमत पर बेचने के चक्कर में है। जब बातचीत पर मामला नहीं बना तो पीड़ित पक्ष ने एक लिखित शिकायत देकर सभी दस्तावेज लगाकर थाना फरुखनगर में दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की दरखास्त दी है।

*क्या कहते हैं एसएचओ थाना फरुखनगर*

जब इस जमीन में हुई धोखाधड़ी के मामले के बारे में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह से फोन पर बात की तो उनका कहना था कि पीड़ित की शिकायत आई हुई है उनके पास सभी पेमेंट के प्रूफ है जांच पड़ताल चल रही है जो भी नियम अनुसार कार्रवाई बनेगी। अमल में लाई जाएगी।

वहीं सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि पार्षद व उनके भाइयों ने नई दिल्ली के कापासेड़ा क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर प्लाट कांटे थे। बाद में उसके साथ भी करोड़ों की जालसाजी कर उससे किनारा कर लिया। वहीं सैक्टर २१,२२,२३, के निवासियों ने बताया कि उक्त पार्षद ने एचएसवीपी की जमीन पर भी अवैध कब्जा किया हुआ है, वहीं अवैध दुकान में भी बनाई हुई थी जिनको हाल ही में नगर निगम ने धराशाई किया है, वहीं उसकी दबंगी और धोखाधड़ी की दर्जनों शिकायतें थाना पालम विहार,सिटी व सदर सहित अन्य जगहों पर पुलिस की फाइलों में दबी पड़ी हुई है।

Back to top button