सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – गुरू ब्रह्मनंद का 111वां जन्मोत्सव मंगलवार को नगर के गुरू ब्रह्मनंद आश्रम में धूूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के संचालक रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादियान, गौरक्षक दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य योगेंद्र व गुरूकुल कालवा के आचार्य राजेंद्र विशेष रूप से मौजूद थे।
अपने संबोधन में डा. अशोक तंवर ने कहा कि इस संपूर्ण सृष्टि के संचालन में संतों का अहम योगदान है। गुरु ब्रह्मानंद द्वारा दी गई शिक्षा अनुकरणीय है और उन जैसी महान आत्माएं समाज के उद्धार व विश्व कल्याण के लिए ही जन्म लेती है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष आदिकाल से ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रहा है। जिनके तपोबल से ही भारत को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सही दिशा की और ले जाने व भारतीय संस्कृति को बचाए रखने का उत्तरदायित्व भी साधु समाज का है। तंवर ने कहा कि आने वाले समय में महापुरुषों के नाम पर बने आश्रमों को सरकार द्वारा विशेष सहायता राशि दी जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से नरेश जांगडा, स. नरेन्द्रपाल बंटी, सुरेश कौशिक, सुरेश गुप्ता व स्वामी नित्यानंद सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।
Scrap aluminium refining Environmental aluminium disposal Scrap metal recycling economics