सत्य खबर, पंजाब/ लुधियाना
लुधियाना में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है| जहां एक पड़ोसी ने 10 साल के बच्चे को जमीन पर पटक पटक कर घायल कर दिया और घटना स्थान से फरार हो गया | मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है |
मिली जानकारी के अनुसार न्यू विष्णु पुरी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होने बताया कि 26 मार्च को उसका 10 वर्षीय भतीजा गली में खेल रहा था। इसी बीच उसकी गेंद सामने वाले घर के गेट पर जा लगी। इसी बात पर उस घर में रहने वाले व्यक्ति ने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जैसे ही परिवार वालो ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी वह बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि आरोपित द्वारा उसके भतीजे पर तेजधार हथियार से हमला किया जा रहा है| जिसके बाद वह जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया।
सुनील ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद थाना दरेसी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वह सरेआम उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है, जिसके चलते उनका परिवार दहशत में है। उसने मांग की है कि आरोपित के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करके उनके परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच थाना दरेसी प्रभारी दविंदर सिंह को सौंप दी है।
Scrap aluminium destination tracking Aluminium scrap global trade Industrial metal waste