सत्य खबर, यमुनानगर
गैंगवार में जान से हाथ धोने से डर से यमुना में कुदे 10 युवकों में से 5 का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं स्थानीय गोताखोर व पुलिस तो यमुना में बहे युवकों की तलाश कर ही रही है,वहीं अब एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाला है। इस बीच पुलिस ने वारदात को लेकर लुका गैंग के 11 नामजद बदमाशों समेत 20 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। जिन परिवारों के युवक नहर में बहे हैं, वे भी सुबह से ही नहर पर टकटकी लगाए बैठे हैं। ये था मामला
यमुनानगर में रविवार को शांति कालोनी निवासी सुलेमान, अलाउदीन, साहिल, निखिल, सन्नी अमन कुमार, साहिल उर्फ डेढ़ा, ईशु, दीपक व शौकीन जगाधरी की अनाज मंडी में आयोजित सीएम मनोहर लाल की विकास रैली में गए थे। वापस लौटते समय वे पश्चिमी यमुना नहर के बूडिया घाट पर नहाने के लिए चले गए। इसी बीच 20-25 मोटरसाइकिल पर सवार होकर 30 से अधिक युवक मौके पर पहुंच गए। दोनों गैंग आमने सामने आए और मारपीट व हंगामा शुरू हो गया। बरसाए पत्थर, गोली मारने की दी धमकी
पानीपत की प्रियंका जुनेजा बनी मिसेज विश्व सुंदरी,जानिए कैसे मारी बाजी
इस बीच अलाउदीन, सुलेमान, साहिल, गंगानगर कॉलोनी निवासी सन्नी व निखिल उर्फ निक्की, साहिल, रवि, इशु, सनी, शौकीन ने हमलावरों से बचने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। साहिल, रवि, इशु, सनी, शौकीन तो किसी तरह निकल आए, लेकिन शेष पांच युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। हमलावरों ने यमुना में कूदे युवकों पर पत्थर बरसाए और गोली मारने की धमकी दी। हमले की वजह से वे बाहर नहीं निकल सके।
लुका गैंग पर आरोप
दूसरी गैंग के हमले में घायल दीपक ने बताया कि उन पर हमला लुका गैंग ने किया था। भरतु, गौरव उर्फ गोरू, मनी राणा, गौरव उर्फ महादेव, पव्वा, अजरू, लुक्का, गौरव, सनी उर्फ हरभजन, अमन राणा, संदीप व अन्य ने उसके साथियों को यमुना में कूदने पर मजबूर किया। उनकी पानी में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में 11 लोगों को नामजद करते हुए हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
Aluminum scrap sorting process Aluminium alloys reclamation Metal trade compliance
Scrap metal recovery and brokerage Ferrous alloy Iron scrap recycling and reclamation
Ferrous material recycling wildlife conservation, Iron scrap inventory services, Industrial scrap metal recycling