सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: गौपुत्र सेना के संस्थापक एवं गौभक्त स्व. संपत सिंह की 37वीं पुण्यतिथि पर गऊ सेवादल सफीदों द्वारा नगर की नहर पटरी स्थित श्री गणेश विकलांग गऊ चिकित्सालय में त्रिवेणी का रोपण किया गया। गौभक्तों ने स्व. संपत सिंह की प्रतीमा पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकलांग गौशाला के प्रधान बजिंद्र सैनी ने की। अपने संबोधन में बजिंद्र सैनी ने कहा कि गौभक्तों की कुर्बानी जाया नहीं जाने दी जाएगी। गौमाता व बेजुबानों की सेवा में दिन रात जुटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी का वेदों, पुराणों, अध्यात्म एवं विज्ञान में विशेष महत्व है। जहां पर त्रिवेणी रोपित होती है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा संचार व पर्यावरण शोधन होता है। त्रिवेणी हर वक्त लोगों को आक्सीजन प्रदान करती है। इस मौके पर विकलांग गौशाल के प्रधान बजिंद्र सैनी के अलावा गऊ सेवा दल के प्रधान निटू धीमान, सावन हिन्दू, रिंकू प्रजापत, हैप्पी सैनी, गोलू, मोहित, अब्बू, अखिल, सन्नी, बोबी, गौरव व राजिंद्र मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium scrap customer engagement Aluminium scrap eco-consciousness Metal scrap yard solutions