कहा: कांग्रेस द्वारा लगाई गई एमरजेंसी को आजतक नहीं भूली है जनता
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: किसान नेता योगेंद्र यादव द्वारा दिए गए ब्यान कि देश में एमरजेंसी की हालत है, पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि योगेंद्र यादव को अगर यह देखना है कि एमरजेंसी क्या होती है, इसके लिए उन्हे अतीत में जाना होगा। भारतीय लोकतंत्र के लिए 25 जून 1975 की वह काली रात जिस समय की कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। इस अंधेरी रात का ग्रहण 19 महीने तक इस देश की जनता ने सहा था। उस समय कांग्रेस सरकार ने आम आदमी तो क्या मीडिया तक को नहीं बख्शा था। उस दौरान पत्रकारों पर ज्यादतियां की गई थी और अखबारों के प्रकाशन तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जिसने भी उस समय आपातकाल का विरोध का किया उसके ऊपर अमानवीय अत्याचार किए गए। बडे-बड़े राजनेताओं सहित लाखों लोगों को जेलों में जबरन ठूंस दिया गया। किसानों या उनके संगठनों ने योगेंद्र यादव को कोई नेता नहीं घोषित किया हुआ है बल्कि वे स्वयं घोषित किसान नेता बने हुए है। विजयपाल सिंह ने बताया कि वर्चुअल तरीके से आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे, प्रांतीय संगठन मंत्री रविंद्र राजू समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम एक अनूठी टीम साबित होगी। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में यह टीम भाजपा की जनहितैषी नीतियों और कार्यों को बढ़ाने का कार्य करेगी। इस कार्य में पिछली कार्यकारिणी की टीम के अनुभवों का भी समय-समय पर लाभ प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक संगठन होने के साथ-साथ सेवा संगठन भी है। इस कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडि़तों की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया। लोगों तक दवाईयां, ऑक्सीजन व भोजन पहुंचाने का कार्य किया।
यह भी पढ़ें:-
Copper coil recycling Scrap Copper recovery Metal waste reprocessing center
Copper cable recycling export, Scrap metal remanufacturing, Recycled copper commodities
Metal scrap dealer Ferrous metals trading Iron waste repurposing
Ferrous material recycling licensing, Iron scrap recovery operations, Metal waste recycling facilities