गढ़ जनता का होता है, किसी एक व्यक्ति का नही – अरविंद शर्मा
सत्यखबर रोहतक (दिनेश कौशिक) – दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने मन की बात की, जिसमें देश में बढ़ती पानी की समस्या को लेकर चिंता जताई। रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा इंदरगढ़ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठ कर मन की बात को रेडियो पर सुना। शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छ भारत को अपनाया। अब जल संरक्षण को लेकर भी देश एक साथ खड़ा होगा। वही उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुआ भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि गढ़ जनता का होता है किसी एक व्यक्ति का नही।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात सुन कर हर देश वासी के लिए ये गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री देश के लिए कितने चिंतित है। उन्होंने जल संरक्षण करने का आह्वान किया है। देश की जनता भी मोदी के साथ है, जिस तरह से स्वच्छ भारत मिशन में जनता ने प्रधानमंत्री का साथ दिया है, अब देश इस आह्वान पर भी जाग खड़ा होगा। वे खुद भी अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी इस ओर काम कर रही है, पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को आदेश दिए जा चुके हैं।
वही सांसद शर्मा ने कहा कि देश जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है, क्योंकि भाजपा ही हर व्यक्ति को साथ लेकर विकास के काम कर रही, अब हरियाणा में अन्य दल के नेताओं को भी इस बात पर विश्वास हो गया हैं, इसलिए भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी क्षेत्र जनता का गढ़ होता है। किसी व्यक्ति विशेष का कोई गढ़ नही होता। जनता अबकी बार भाजपा के प्रति मन बना चुकी है, जिसका उदहारण लोकसभा चुनाव है। कोई भी विधानसभा इससे अछूता नही बचेगा।