सत्य खबर, उचाना
उचाना मंडी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के पास जगविंदर के घर में लड़की के पैदा होने पर डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर कुआं पूजन करवाया गया। जो खुशी लोग लड़का पैदा होने पर या उसकी शादी में भी नहीं मनाते, वह खुशी करसिंधु निवासी जगविंदर व लड़की की मां कमलेश ने लड़की पैदा होने पर मनाई। लड़की के दादा सतपाल ने कहा कि उसे बहुत खुशी है कि सबसे पहले उनके यहां बेटी ने जन्म लिया है। आज लड़का व लड़की में कोई फर्क नहीं है। फर्क केवल सोच का है। आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं हैं। वह लड़की की परवरिश लड़कों से बेहतर करेंगे। लड़की माता-पिता की सेवा लड़कों से बेहतर करती हैं।
https://sat.magzian.com/14-people-died-in-a-road-accident/
इस मौके पर आंगनवाड़ी जिला सचिव सुमन ने कहा कि जगविंदर के घर बेटी पैदा होने पर पूरी कॉलोनी के लोगों को मिठाई बांटकर, डीजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ कुआं पूजन करके जो खुशी मनाई है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने साबित कर दिया है कि आज लड़का व लड़की में कोई अंतर नहीं है। और आज हर परिवार को लड़की पैदा होने पर खुशी मनानी चाहिए । और आज के दिन मैं भी मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि अपने आसपास के शहर और गांवों के लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक करना चाहिए । और स्थानीय प्रशासन की ओर से भी लड़की के जन्म पर कुआं पुजन करने वाले परिवार को सम्मानित किया जाना चाहिए।
Aluminium automotive parts scrap recycling Scrap aluminium reuse Scrap metal repurposing technologies
Scrap metal recovery and reuse Ferrous material public outreach Iron scrap export procedures
Ferrous waste management solutions, Iron reclaiming services, Transport regulations for scrap metal handling