सत्य खबर
शनिवार देर रात आए तूफान ने ट्राइसिटी में जमकर उत्पात मचाया. तूफान इतना तेज था कि कई जगह पेड़ सड़कों पर गिर गए, कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए. इतना ही नहीं, कई ऐसे मामले भी आए जहां पर वाहनों पर दीवार गिर गई और वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।बताया जा रहा है कि हवाओं की गति इतनी तेज थी कि कई मकानों की छत पर रखीं पानी की टंकियां उड़ गईं. दुकानों के बाहर लगे साइन बोर्ड और टीन उखड़ कर दूर जा गिरे।
पूरे ट्राइसिटी में कई घंटों तक ब्लैक आउट रहा. इस दौरान तेज बारिश भी दर्ज की गई. बारिश और तेज आंधी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. रात साढ़े 11 बजे तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था.
करीब 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. जानकारों के मुताबिक हवा की गति करीब 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही होगी. एक घंटे में करीब 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. करीब 11 बजे के आसपास तूफान थमा, लेकिन इससे काफी नुकसान देखने को मिला.
यह भी पढें:- कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए, प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा एलान…जानिए
Aluminium scrap reclamation efficiency Aluminium alloy segregation Metal recuperation services
официальная медицинская клиника профилактики купить медицинскую справку из поликлиники задним числом официально Москва купить справку из поликлиники задним числом Москва