सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
चंद्रशेखर आज़ाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव दनौदा कलां में विश्व रेडक्र्रॉस दिवस मनाया गया। स्कूल के प्राचार्य राजा राम ने विद्यार्थियों को बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय स्वंयसेवक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। करीब 150 वर्षों से सम्पूर्ण विश्व में रेडक्रॉस दिवस को स्वंय सेवक असहाय एवं पीडि़त मानवता की सहायता के लिए मनाते आ रहे हैं। भारत में वर्ष 1920 में पार्लियामेंट एक्ट के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन हुआ, तब से रेडक्रॉस के सेवक भारत में अनेक प्रकार की समस्याओं में लगातार निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रेडक्रॉस अभियान को महान मानवता प्रेमी जीन हेनरी डयूनेन्ट ने सम्पूर्ण विश्व में चलाया। इसलिए उनके जन्म दिवस 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जाता है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया और लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया। मानवता की सेवा करने वाले लोगों के लिए उन्होंने रेडक्रॉस नामक सोसायटी का गठन किया। इस मौके पर प्राचार्य ने बच्चो को मदर टेरेसा की जीवनी सुनाई तथा प्राकृतिक आपदा विपत्ति के समय जरूरतमंदों की सेवा एवं सहायता के लिए प्रेरित किया। स्कूल में रेडक्रॉस डे पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग स्पर्धा से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीमा रविश, अमित शर्मा, बलकार सिंह, सतबीर, राजेश समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Scrap metal transportation logistics Ferrous waste export Iron waste recycling center
Ferrous recycling, Iron scrap separation, Metal scrapping depot
Scrap aluminium rolling Aluminium recycling industry expertise Scrap metal reuse services