सत्यखबर, सफीदों: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के गठन में सफीदों विधानसभ्भा को विशेष प्रतिनिधित्व देने पर चुने गए पदाधिकारियों ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग व जिलाध्यक्ष महावीर कम्प्यूटर का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के गठन में प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की सलाह-मशविरा से सफीदों से व्यापार मंडल के प्रधान राजकुमार मित्तल को जिला वरिष्ठ उपप्रधान, सफीदों पालिका के वाईस चेयरमैन रोशन लाल मित्तल को जिला उपप्रधान व समाजसेवी बिल्लू सिंगला को जिला संगठन सचिव नियुक्त किया है। इन लोगों की नियुक्तियों से सफीदों के व्यापारियों में खुशी की लहर है। अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार मित्तल ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग व जिलाध्यक्ष महावीर कम्प्यूटर का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आस और विश्वास से जिला कार्यकारिणी में सफीदों क्षेत्र को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है, उस पर सभी नियुक्त पदाधिकारी पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पहले की तरह से प्रयास किया जाएगा कि व्यापारी एकता व संगठन को ओर अधिक मजबूत किया जाए। सफीदों क्षेत्र में व्यापार व व्यापारी को बढ़ावा दिया जाएगा और उनकी समस्याओं को दूर करवाने का भरपूर प्रयास रहेगा।
Bulk aluminium scrap processing Aluminium scrap sustainable practices Scrap metal market intelligence