कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने तरावड़ी अनाज मंडी में बांटे लड्डू
सत्यखबर तरावड़ी,(रोहित लामसर) – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह सोलहो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत पार्टी है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग का भला करने के साथ-साथ समान रूप से विकास किया था। प्रदेश की जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह सोलहो तरावड़ी अनाज मंडी में राजस्थान, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश में कांगे्रस पार्टी की जीत को लेकर कार्यकत्र्ताओं की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में संदीप मैहला, विजेन्द्र गोयल चरणदेव कामरा, ऋषिपाल दादूपुर, बलकार नड़ाना, राजेश नड़ाना, सुमित गोयल, राजेश जैन, नारायण बंसल, सुरेंद्र चौहान, शाम व सुरेंद्र समेत कई कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जीत पर तरावड़ी अनाज मंडी में लड्डू बांटने के बाद ढोल नगाड़ों से जश्न मनाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह सोलहो ने कहा कि जिस तरह पांच राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है। ठीक उसी तरह आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।
सुल्तान सोल्हो ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केे नेतृत्व में अपनी सरकार बनाएगी। लोगो ने कांग्रेस को तीन राज्यों में जिस तरह स्पष्ट बहुमत दिया है। उससे एक बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कि देश की जनता को समझ आ गया है कि भाजपा ने विकास नही बल्कि विनाश किया है। सोल्हो ने कहा कि हरियाणा में लोग लोकसभा चुनाव की इंतजार में बैठे है कि कब भाजपा चुनाव मैदान में उतरे और उन्हें सबक सिखाया जाए। देश में राहुल गांधी के नेतृत्व की आंधी चल रही है। यह आंधी भाजपा के कमल के फूल को धूल में ही मिला कर छोड़ेगी।
Metal scrap yard services Ferrous scrap safety protocols Iron scrap decommissioning
Ferrous metal processing center, Iron scrap salvage center, Scrap metal reclamation operations
Copper scrap handling equipment Copper scrap inventory management Scrap metal recovery center
Copper cable scrap properties, Sustainable metal recycling initiatives, Copper carbonate recycling