राष्‍ट्रीय

जन्मदिन पर शहीदों की याद में 41 पौधे लगाने का लिया संकल्प

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Prashant Kishore का बड़ा बयान! लालू यादव से क्या सीखना चाहते हैं वे? प्रशांत की बिहार चुनाव में अनोखी प्रतिक्रिया
Prashant Kishore का बड़ा बयान! लालू यादव से क्या सीखना चाहते हैं वे? प्रशांत की बिहार चुनाव में अनोखी प्रतिक्रिया

सीआरपीएफ के शहीद हुए 41 जवानों के कारण भारतवर्ष का हर बच्चा से लेकर बुजुर्ग तक शोक मना रहा है। वहीं लोगों को अपने जन्मदिन की खुशी भी मनाई जा रही है, वो भी जवानों की याद में अपना जन्मदिन मनाना नहीं चाहते। लेकिन जन्मदिन अलग तरीके से मनाने का फैसला लिया है, ताकि लोगों को शहीद जवानों की याद रह सके। गांव दनौदा के हीरा नैन का जन्मदिन 16 फरवरी को था, उसने अपने जन्मदिन को बढिय़ा तरीके से मनाने की कई दिन पहले तैयारी कर दी थी। परन्तु 15 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए 40 सैनिक के कारण उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने का फैसला टाल दिया। लेकिन इसको दूसरी तरीके से मनाने का फैसला लिया। उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि देने के लिए 41 पौधे लगाने का संकल्प लिया, ताकि लोग उनकी याद में अच्छी तरह से देखभाल कर सके। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जन्मदिन पर केक काटने की बजाय एक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

Salman Khurshid: देशभक्ति और कांग्रेस भक्ति क्यों नहीं हो सकते साथ? Salman Khurshid के विवादित बयान की सच्चाई
Salman Khurshid: देशभक्ति और कांग्रेस भक्ति क्यों नहीं हो सकते साथ? Salman Khurshid के विवादित बयान की सच्चाई

Back to top button