सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
नरवाना सरपंच एसोशिएसन के संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने हरियाणा की गठबंधन सरकार विशेषकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का आभार जताया कि उन्होंने कोरोना के चलते वर्तमान पंचायतों का कार्यकाल जनवरी-फरवरी 2021 तक बढा दिया है। पुरूषोत्तम ने कहा कि ऐसा करना जहां जन-भावनाओं के अनुरूप है, वहीं चुने गए सरपंचों को गांव का और अधिक विकास करवाने का मौका मिलेगा, क्योंकि कोरोना संकट ने एक किस्म से विकास की पटरी पर अवरोध जो लगा दिया था। अब लॉकडाउन खुलने के बाद भी सरपंचों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि पता नहीं कब चुनाव हो जाएं और चलाए जा रहे विकास कार्य बीच मझधार में ही अटक जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की इस बात के लिए भी सराहना की कि गांवों में पंचायतों को 20 लाख तक के कार्य करने की मंजूरी भी दी है। इसके गांवों में विकास कार्यों की झड़ी लगेगी और गांव खुशहाल बनने का रास्ता प्रशस्त होगा।
Aluminium recycling rate optimization Aluminium scrap rolling Scrap metal reclamation and recycling facility
медицинский центр Москва сделать мед справку задним числом официально медсправки