सत्यखबर, जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर के शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान टोहाना के गांव हंसेवाला के 30 वर्षीय लांस नायक जयपाल गिल शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान उन्हें करंट लगा। जयपाल के शहीद होने की सूचना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण उनके घर जाकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। मनरेगा टीम द्वारा गांव के संस्कार गृह में सफाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार जयपाल 2009 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। करीब साढ़े 6 साल पहले उनका विवाह हुआ था और उनका 5 साल का एक बेटा भी है।
ये भी पढ़ें… महिला सिपाही भर्ती परीक्षा में 62 केंद्रों पर 37 हजार में से 17,844 परीक्षार्थियों ने दिया एग्जाम
ग्रामीणों के अनुसार रविवार देर शाम उनके पास सूचना आई कि जयपाल सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गया है। इसके बाद से गांव में मातम पसर गया। जहां गांव के लोगों में अपने शहीद बेटे के लिए गर्व है, वहीं माहौल भी गमगीन बना हुआ है। जयपाल के पिता वेद प्रकाश गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। जयपाल का बड़ा भाई मनोज बॉक्सर है।
Aluminium recycling initiatives Scrap aluminium repurposing technologies Metal recovery and reprocessing