सत्यखबर
साप्ताहिक राशिफल 08 अगस्त से 14 अगस्त 2021: इस सप्ताह सूर्य कर्क राशि में, शुक्र, मंगल व बुध सिंह में, केतु वृश्चिक में, शनि मकर व गुरु कुंभ राशि में है। सप्ताह के प्रथम दिन अमावस्या है व सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ कर्क राशि में हैं।। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व कुम्भ राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
मेष राशिफल: मंगल,शुक्र व बुध का पंचम गोचर शिक्षा व संतान को लाभ देगा। जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। धनु व कन्या राशि का सहयोग ले सकते हैं। मंगलवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।
वृष राशिफल: राशि स्वामी शुक्र मंगल व बुध के साथ इस राशि से चतुर्थ गोचर कर रहा है। इस सप्ताह आप मित्रों संग किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में मंगलवार के बाद लाभ होगा। इस वीक जॉब चेंज की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।
मिथुन राशिफल: गुरु का पंचम गोचर लाभप्रद है। आपके मन में कई दिनों से चली आ रही व्यावसायिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। शनिवार को परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। मंगलवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।
कर्क राशिफल: सप्ताह के प्रथम दिन सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ इसी राशि में हैं। सोमवार के बाद चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर रुके कार्य पूर्ण करेगा। इस वीक आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। छात्र गुरुवार के बाद शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। शुक्रवार व शनिवार की राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शिव उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। उड़द दान करें।
सिंह राशिफल: इस समय सूर्य, मंगल व बुध एकसाथ इस राशि में गोचर कर रहे हैं। बुधवार से शनिवार तक जॉब में विशेष प्रगति है। शनिवार को वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। मंगल गोचर गुरुवार से शनिवार तक लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।
कन्या राशिफल: इस सप्ताह मंगल,शुक्र व बुध का द्वितीय गोचर शुभ है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।पिता का आशीर्वाद लें।धन का आगमन होगा। गुरुवार को मित्रों संग सुखद यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सूर्य का एकादश प्रभाव शुभ फल दायक है।
तुला राशिफल: सुर्य का एकादश गोचर कर्म भाव व पिता को लाभ देगा।इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शनि व चन्द्र गोचर मंगलवार से शुक्रवार तक लाभ प्रदान करेंगे।हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।बैगनी व नीला रंग शुभ है।अन्न दान करते रहें।
वृश्चिक राशिफल: केतु इस समय इसी राशि में है। चन्द्रमा व सूर्य का कर्क में रहना व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति कराएगा। मंगलवार के बाद स्थिति बेहतर रहेगी। शनिवार को धार्मिक यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में अनुकूलता के लिए हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें। मंगलवार को गेंहू का दान करें।
धनु राशिफल :शनि का द्वादश गोचर राजनीति में सफलता देगा।मंगलवार के बाद स्वास्थ्य कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में लाभ है। पीला व लाल रंग शुभ है। मंगल व बुध मैनेजमेंट व मीडिया फील्ड से जुड़े जातकों को लाभ देंगे।
मकर राशिफल: शनि इस राशि के स्वामी होकर इसी में हैं। गुरु का द्वितीय व मंगल का अष्टम प्रभाव इस सप्ताह कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले सप्ताह के प्रथम तीन दिनों में उन्नति करेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को पीपल को जल दें व उसकी सात परिक्रमा करें।
कुम्भ राशिफल: गुरु का इस राशि में व शुक्र,मंगल व बुध का सप्तम गोचर शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी। मंगलवार से शुक्रवार के मध्य गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शनि व चन्द्र गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा।प्रतिदिन अन्न दान करते रहें।
मीन राशिफल : मंगल का खष्ठम गोचर उदर विकार दे सकता है। इस सप्ताह धन के व्यय से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सप्ताह के प्रथम दो दिनों में बहुत दिनों से रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार के बाद व्यवसाय में प्रगति होगी। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें
Copper scrap refining Copper scrap machinery Metal recycling services
Copper cable recycling best practices, Metal waste reclamation centers, Recycled copper market analysis