सत्यखबर, चढ़ीगढ़
हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान जुलाई के पहले सप्ताह में किसी भी दिन संभव है। भाजपा हाईकमान ने नए अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के मंगलवार को होने वाले विवाह समारोह के तुरंत बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है। बताया जाता है कि हाईकमान ने हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, महिपाल ढांडा और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मेंं से कोई एक होगा।
तीन दिन पहले सुभाष बराला की बेटी तमन्ना का विवाह हुआ था। मंगलवार को कुरुक्षेत्र में बेटे विकास बराला की शादी और करनाल में रिसेप्शन है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हर पल घटनाक्रम बदल रहे हैैं। सोमवार को राजनीतिक गलियारों में पूरे दिन चर्चा रही कि किसी सांसद या हारे हुए नेता को अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। शाम को यह चर्चा पूरी तरह से बंद हो गई और प्रदेश अध्यक्ष का चयन जाट व गैर जाट की राजनीति में उलझ गया।
जाट नेताओं में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले आरएसएस से जुड़े पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का नाम तेजी से उभरा है। धनखड़ के मुख्यमंत्री के साथ भी ठीक रिश्ते हैं। ओमप्रकाश धनखड़ के बाद कैप्टन अभिमन्यु का नाम आ रहा है, लेकिन उनकी मुखालफत की जा रही है। कैप्टन की लाबिंग भी कोई गुल खिला सकती है, इसमें शक नहीं है।भाजपा ने यदि धनखड़ या कैप्टन के नाम पर सहमति नहीं बनाई और पार्टी को जाट अध्यक्ष बनाना पड़ा तो पानीपत ग्रामीण से दूसरी बार विधायक चुने गए महीपाल सिंह ढांडा का नाम सबसे ऊपर है। ढांडा युवा भी हैैं और तेजतर्रार भी। वह उस पैमाने पर भी फिट बैठते हैं, जिसमें कहा जा रहा कि भाजपा किसी सांसद या हारे हुए नेता को अध्यक्ष नहीं बनाएगी। सुभाष बराला जब अध्यक्ष बने थे, तब उनके नाम के ऐलान का किसी को अहसास तक नहीं था।
https://www.youtube.com/watch?v=PRbuasboejw
Aluminum sheet scrap Aluminium scrap buying Scrap metal reprocessing and recycling