सत्य खबर, देहरादून
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की रहने वाली पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसको लेकर महिला ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है। पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढक़र अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।
देहरादून की नेहरू कॉलोनी की रहने वाली मेघराज की पुत्री पुष्पा ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति कर वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपा गया है। वहीं पुष्पा का कहना है कि वह कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित है। गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढक़र अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि इस देश की एकता और अखंडता के लिए गांधी परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी है। पुष्पा ने न्यायालय में अपनी संपत्ति की जानकारी दी है।
*बेवफा मालिक से भी वफादारी, 8 महीने से भूखा-प्यासा जेनी करता रहा घर की रखवाली*
जिसमें बताया गया है कि पुष्पा मुंजियाल के पास संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना भी शामिल है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित पुष्पा ने उनको अपनी इस संपत्ति का वारिस बनाया है। पूर्ण विवरण देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए। वहीं पुष्पा के राहुल गांधी के नाम संपत्ति करने के बाद उत्तराखण्ड ही नहीं पूरी कांग्रेस पार्टी में उनके नाम की चर्चा है।
Aluminium scrap refining Aluminum scrap market dynamics Scrap metal yard operations
Scrap metal reclamation methodologies Ferrous material recycling cost optimization Iron and steel reprocessing
Ferrous material recycling environmental impact, Iron scrap reclaiming facility, Precious metal market dynamics