सत्यखबर
मां दुर्गा की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। मां गौरी का ये रूप बेहद सरस, सुलभ और मोहक है। महागौरी की चार भुजाएं हैं। इनका वाहन वृषभ है। इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है। ऊपरवाले बाएं हाथ में डमरू और नीचे के बाएं हाथ में वर-मुद्रा हैं। इनकी मुद्रा अत्यंत शांत है। इनकी उपासना से भक्तों को सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मां गौरी की उपासना नीचे लिखे श्रोत के हिसाब से करनी चाहिए।
यह भी पढ़े… जानिए किसके कहने पर दिल्ली-मेरठ हाइवे से हटाए जा रहे है बैरियर
या देवी सर्वभूतेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
पूजन विधि: अष्टमी के दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए देवी मां को चुनरी भेंट करती हैं। कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया जाता है। महत्व: मां महागौरी का ध्यान, स्मरण, पूजन-आराधना भक्तों के लिए सर्वविध कल्याणकारी है। हमें सदैव इनका ध्यान करना चाहिए। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है। इनके चरणों की शरण पाने के लिए हमें सर्वविध प्रयत्न करते रहना चाहिए।
Aluminium scrap segmentation Aluminium scrap recovery techniques Metal recycling and recovery center
Aluminium swarf recycling Aluminium recycling byproducts Recycling process optimization