सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की हरियाणा के करनाल जिले में वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुला दरबार लगाया। इसमें जिला रोजगार अधिकारी और बिजली निगम के क्लर्क को निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे तो सीएम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने की घोषणा कर दी।
बता दें करीब आठ माह बाद करनाल से विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में खुला दरबार लगाया। डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में लगे इस दरबार में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। साथ ही केवल एक दिन पहले दिए गए टोकन से 100 शिकायतें सीएम ने सुनी।
इसके साथ ही दरबार में आने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस को दी गई थी, यदि किसी के पास मास्क नहीं है तो सभागार परिसर में भी मास्क उपलब्ध करवाए गए। डीसी निशांत यादव और एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया समेत अधिकारियों ने ऑडिटोरियम पर पूरी नजर रखी।
https://www.youtube.com/watch?v=sQjOAAuTLbI
Aluminium scrap imports Aluminium scrap training programs Scrap metal regenerating facility