सत्य खबर, जींद
किसान आंदोलन के दौरान 300 से ज्यादा शहीदों को नमन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन्होंने किसानों के लिए खुशी खुशी अपनी जान गवां दी अब हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो किसानों के साथ नहीं वो देश का गद्दार है और जो साथ है वो देशभक्त है। वहीं उन्होंने किसानों को संघर्ष हौंसले के साथ जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि घबराना मत थारा छोरा दिल्ली मै सीएम है।
वहीं अरविंद केजरीवाल ने रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज पूरे हरियाणा में किसानों ने चक्का जाम कर रखा है| हम किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हैं । उन्हें भी दिल्ली से यहां आते हुए काफी टाइम लग गया । जबकि यहां पहुंचने वाले काफी लोग जाम में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा तीन काले कृषि कानून लाने के बाद देश के किसानों में सरकार के लिए गुस्सा था और सरकार के खिलाफ आंदोलन करना चाहते थे पर नेतृत्व करने वाला कोई नहीं था| तब पंजाब और हरियाणा के किसानों ने आगे बढ़कर पूरे देश के किसानों का नेतृत्व किया। जिसके लिए वह पिछले दिनों पंजाब के किसानों कि धन्यवाद करके आए थे और आज हरियाणा के किसानों का धन्यवाद करने आए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर जब से किसानों का संघर्ष शुरू हुआ है| मजबूती के साथ कदम से कदम मिलाकर दिल्ली सरकार उनके साथ है। केन्द्र सरकार ने उन्हें दिल्ली के 9 स्टेडियम में अस्थायी जेल बनाने की फाईल भेजी थी। जिसे उन्होंने रद्द कर दिया तथा अपनी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, नेताओं व कार्यकर्ताओं को किसानों की सेवा करने को कहा। जिन्होंने दिल से किसानों की सेवा की। किसान नेता राकेश टिकैत की मांग पर धरना स्थल पर दिल्ली सरकार की तरफ से टॉयलेट का प्रबंध किया, पानी का इंतजाम कर दिया।
यह ही पढ़े:- 1 किलो 34 ग्राम अफीम व 135 किलो 30 ग्राम चुरापोस्त सहित एक आरोपी गिरफ्तार
किसानों का साथ देने से भाजपा वाले उनसे इतने नाराज हो गए की संसद के अंदर एक बिल लेकर आए हैं कि दिल्ली में मुख्यमंत्री को कोई पावर नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2 दिन पहले इस किसान महापंचायत के आयोजक सांसद सुशील गुप्ता का फोन आया था। उन्होंने बताया कि हरियाणा में जहां अन्य राजनीतिक दलों के नेतृत्व को भगाया जा रहा है वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं को बुलाकर दूध पिला जा रहा है। यही हमारी कमाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने 75 साल में कोई विकास ऐसा नहीं किया जिसे वह जनता के बीच में आकर बता सके जबकि आम आदमी पार्टी ने 6 साल में दिल्ली में वह कर दिखाया जिसे पार्टी के नेता ही नहीं पूरे देश की जनता भी बता सकती है|
दिल्ली में सभी मूलभूत सुविधाएं जनता को फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है तथा भविष्य में अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। वहीं किसान महापंचायत के आयोजक राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने भारी संख्या में यहां पहुंचने पर सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे भी ज्यादा लोग जाम में फंसे होने के कारण यहां नहीं पहुंचे उनका भी वह आभार प्रकट करते हैं।
Aluminium alloy recovery Aluminium scrap eco-consciousness Scrap metal recycling methodologies