सत्य खबर, नई दिल्ली
तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर अगस्त में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता केसी त्यागी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात उस समय हुई जब ओमप्रकाश चौटाला तीसरे मोर्चे के गठन की पैरवी कर रहे हैं और ओमप्रकाश चौटाला ने केंद्र की बीजेपी सरकार को किसान विरोधी पार्टी बता चुके हैं।
वहीं अब खबर आ रही है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व चौधरी देवी लाल की जयंती पर हरियाणा के जींद में 25 सितंबर को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग नहीं लेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि स्व. देवी लाल के पुत्र हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस सम्मेलन में जदयू की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी भाग लेंगे।
वहीं इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के अलावा ममता बनर्जी, शरद पवार लालू यादव, मुलायम सिंह यादव व अरविंद केजरीवाल समेत सभी समाजवादी नेताओं को निमंत्रण दिया गया था।
ये भी पढ़ें… मीडिया पर बरसे राहुल गांधी, जानिए क्या कहा
ललन सिंह ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आवश्यक तैयारी, बच्चों में वायरल बुखार तथा कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर राहत और बचाव कार्य में मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। अभी उनका बिहार के बाहर कहीं जाना संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का देवी लाल के साथ आत्मीय संबंध रहा है। देवी लाल जब कृषि मंत्री थे तो नीतीश कुमार कृषि राज्य मंत्री थे। देवी लाल की जयंती पर मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया गया है पर वे इस बार नहीं जा सकेंगे। जबकि इसके पहले स्व.चौ. देवी लाल की याद में आयोजित किए गए कई सम्मेलनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग ले चुके हैं।
Industrial aluminium waste solutions Aluminum recycling experts Scrap metal waste management