सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: सरकार द्वारा दावे तो जल्द से जल्द मेडीकल बनाने के किए जा रहे हैं जबकि असलियत यह है कि जीन्द के सिविल अस्पताल में पिछले कई साल से अल्ट्रासाउंड करवाने तक की व्यवस्था नहीं है। जीन्द विकास संगठन ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को इस बारे ट्वीट कर अल्ट्रासाउंड मशीन जल्द शुरू करवाने की मांग की है। जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष डा राजकुमार गोयल ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ट्वीट करते हुए लिखा है कि जीन्द के सिविल अस्पताल में पिछले कई साल से अल्ट्रासाउंड मशीन तो आई हुई है लेकिन मशीन को चलाने के लिए कोई भी रेडियोलाजिस्ट नही है। बिना रेडियोलाजिस्ट के लाखों रूपये की मशीन धुल फांक रही हैं। गोयल का कहना है कि बिना अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था के मरीज काफी परेशान हो रहे हैं। जिन गर्भवती महिलाओं का ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है उन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए प्राईवेट अस्पतालों के धक्के खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पहले महिलाओं को डाक्टरों को दिखाने के लिए सिविल अस्पताल जाना पड़ता है फिर यहा से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए प्राईवेट अस्पताल के धक्के खाने पड़ते हैं। उसके बाद फिर अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेकर सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। इतना ही नही यदि कोई पत्थरी दर्द या पेट दर्द इत्यादि से कराहा रहा मरीज सिविल अस्पताल में एमरजेंसी में चैक करवाने चला जाए तो बिना अल्ट्रासाउंड उसका ईलाज कैसे होता होगा यह सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। गोयल ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ट्वीट करते हुए लिखा है कि उप मुख्यमंत्री जी जीन्द में मेडीकल तो जब बनेगा, बनेगा तब तक जीन्द के सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन चलवाने के लिए जल्द से जल्द रेडियोलाजिस्ट की व्यवस्था करवा दें।
यह भी पढ़ें:-
Scrap aluminum export-import Aluminium recycling equipment maintenance Scrap metal logistics optimization
Scrap metal compliance Ferrous material recycling insurance Iron scrap logistics services
Ferrous material recycling social responsibility, Iron scrap regeneration, Metal waste reclaiming solutions