सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: जीन्द विकास संगठन ने प्रशासन से सवाल किया है कि जब कई दिन से किसानों व अन्य संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया हुआ था तो फिर ऐसे में जीन्द वासियों के लिए सुरक्षा और आने जाने से संबंधित एडवाइजरी जारी क्यो नही की गई। जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल का कहना है कि आज भारत बंद के दौरान जीन्द से अन्य जिलों से जाने वाले लगभग सभी रास्ते बंद रहे। रेलवे ट्रैक भी बंद रहे। ऐसे में आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोयल का कहना है कि किसानों व अन्य संगठनों ने बंद का आहवान कई दिन से किया हुआ था। ऐसे में जीन्द प्रशासन का यह फर्ज बनता था कि भारत बंद से एक दो दिन पहले जनहित में जीन्द वासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते। जीन्द वासियों को बताया जाता कि बंद के दौरान बाहर जाना उचित है या नही। कौन से मार्ग पर जाना ठीक है और कौन से पर नहीं। किसी को जरूरी काम के लिए बाहर जाना है तो ऐसी स्थिति में क्या एडवाइजरी है।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछा गया अजीब सवाल-हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की प्रमुख विशेषता बताएं
बंद को लेकर पुलिस ने क्या प्रबंध किए हैं। कितने नाके लगाए गए हैं। किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में किन नंबरों पर संपर्क करे। इत्यादि अनेकों ऐसे प्रश्न थे जिनका जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी कर जवाब दिया जा सकता था लेकिन जीन्द प्रशासन ने ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की। शायद जीन्द प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। उसे शायद आम जनता से कोई लेना देना नहीं हैं। जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने रेलवे प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया। गोयल का कहना है कि भारत बंद के दौरान फिरोजपुर छिंदवाड़ा ट्रेन को घसो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जिसके चलते यात्री कई घंटों परेशान रहे। गोयल का कहना है कि भारत बंद को देखते हुए आज इन ट्रेनों को चलाना ही नहीं था। अगर प्रशासन ऐसा करता तो छिंदवाड़ा ट्रेन जैसी ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पडती।
Aluminium sheet recycling Aluminium scrap market development Scrap metal certifications