सफीदों, (महाबीर मित्तल)
मनुष्य को जीवन का कुछ समय भगवत भक्ति में जरूर लगाना चाहिए। यह बात महामंडलेश्वर विकासदास महाराज (मोहड़ाधाम) ने कही। वे नगर के दादा खेड़ा प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कथावाचक कृपालदास विशेष रूप से उपस्थित थे। विकासदास महाराज ने कहा कि मानव जीवन एक दुर्लभ योनी है और हमें परमात्मा का सदैव गुणगान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसा मीठा फल है, जिसको चख लेने से भूख और बढ़ जाती है, जो कभी शांत नहीं होती है।
जीवन में सुख ही सुख प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत कथा ऐसी औषधि है, जो अनमोल खर्च करके भी खरीदी नहीं जा सकती। भगवान को प्राप्त करने के लिए भक्तिभाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों और गुरु के साथ रहने से मनुष्य को ज्ञान मिलता है और मनुष्य भक्ति के मार्ग पर चलकर मोक्ष के मार्ग पर बढ़ता है। लोग समय का बहाना बनाकर भक्ति से दूर होते जा रहे हैं। हमें प्रभु की आराधना के लिए भी समय प्रतिदिन निकालना चाहिए। यदि हम घर में बुजुर्गों का आदर और स्त्रियों का सम्मान करेंगे तो घर में कभी विवाद नहीं होंगे और परिवार आदर्श कहलाएगा। इसके लिए जरूरी है कि हम बच्चों को बचपन से ही धर्म और संस्कारों की शिक्षा दें। इस मौके पर मुख्य रूप से एडवोकेट विजय सैनी, सूरजभान सैनी, साधु राम बंधु, अरविंद शर्मा, कुंजबिहारी मंगला, रामकरण कश्यप, होशियार शर्मा, प्रकाश शर्मा, परसराम वत्स, रमेश शर्मा, अशोक शर्मा व इंद्र सिंह कल्याण मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=RBR8Rr9qxEc&t=211s
Aluminium recycling business Aluminum scrap treatment Metal baling services