नशे के दुष्परिणामों के बारे में किया जागरूकता अभियान का आरंभ
आज से हुआ आरंभ अभियान
10 जुलाई तक चलाया जाएगा अभियान
सत्यखबर जुलाना
जिला जींद स्वाथ्य विभाग की और से आज नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूकता अभियान का आरंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उप सिविल सर्जन डाक्टर राजेश भोला ने शिरकत कि। उन्होने बताया कि यह अभियान जिला भर में 10 जुलाई तक चलाया जाएगे जिसमें स्वास्थ्य विभाग की और आमजन को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
उप सिविल सर्जन ने बताया कि नशे के कारण अक्सर लोगों के परिवारों में विवाद रहता है और नशे से आर्थिक हानि तो होती है साथ ही उसके शरीर पर भी दुष्प्रभाव पड़ते हैं तथा नशे करने वाला व्यक्ति समाज से भी कट जाता हैं इसलिए आमजन को जागरूक करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने यह अभियान चलाया है।
https://www.facebook.com/safidonkhabar/videos/659160794811983/?t=1
Aluminium scrap stakeholder engagement Aluminium scrap trading dynamics Scrap metal utilization center