सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के आर्य सदन में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य का जन्मदिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विशाल हवन का आयोजन किया गया। आर्य समाज के धर्माचार्य कमलेश शास्त्री एवं पुरोहित पुरूषोत्तम कौशिक के सानिध्य में आयोजित हवन में पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने आहुति डाली। इस मौके पर पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल रणबीर आर्य व युवा कांग्रेसी नेता अशोक आर्य विशेष रूप से मौजूद थे। वहीं हलके भर से आए हजारों कार्यकत्र्ताओं ने भी हवन में आहुति डालकर पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य के दिर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर कार्यकत्र्ताओं ने बचन सिंह आर्य का फूलों की मालाओं व पगडिय़ों से जोरदार अभिनंदन करते हुए उन्हे जन्मदिन की बधाई दी। अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि सफीदों हलके की जनता के प्यार और विश्वास के कारण ही वो क्षेत्र की राजनीति से करीब 28 सालों से जुड़े हुए हैं। जनता की मेहरबानी के कारण ही वे सफीदों हलके से 2 बार विधायक बने। हरियाणा सरकार में वजीर बनकर प्रदेश के लोगों की सेवा की।
28 वर्षों से लगातार जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख सांझा करने का प्रयास करता हुं। उनका प्रयास रहा है कि इस क्षेत्र की जनता को कोई भी दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि राजनीति और राजनीति में आने से पूर्व उन्होंने सदैव जोर और जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है और लड़ाईयां भी लड़ी हैं। वे आगे भी सफीदों विधानसभा क्षेत्र की जनता के मान-सम्मान की रक्षा और यहां के विकास के लिए सदैव लड़ाई लड़ते रहेंगे। जन्मदिन समारोह में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Metal waste recycling depots Ferrous metal innovations Iron waste disposal
Ferrous material handling services, Iron scrap reprocessing facility, Environmental metal stewardship
Aluminium scrap demand analysis Aluminum recycling experts Metal scrap processing plant