सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
ज्योतिवंदन फाउंडेशन व सेवा भारती शाखा द्वारा संयुक्त रूप से अपने हिन्दू धर्म व संस्कृति के अनुसार तुलसी पूजन दिवस मनाया। जिसमें सेवा भारती संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, दीपक सिंगला, जसवंत जांगड़ा, विकास गौतम, संजीव शर्मा, रुचिर सैनी, मोनिका ने तुलसी माता को तिलक कर पुष्प चढ़ाये और नमन किया। सचिव दीपक सिंगला ने कहा कि आज बच्चों ने क्रिसमिस के स्थान पर तुलसी माता का पूजन किया व महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद किया, वो ही हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि तुलसी से घर में मानसिक व शारीरिक विकार दूर होता है व सुख समृद्धि का संचार होता है। बच्चों ने गीत, कविता के माध्यम से तुलसी माता का पौधा लगाने व पूजन करने का संकल्प किया।
Scrap aluminium analysis Aluminium scrap recycling rates Metal scrap recovery depot