सत्य खबर, नई दिल्ली
अपने लालच के लिए इंसान दूसरे की जान तक ले लेता है। ऐसा ही यहां हर्ष विहार इलाके में हुआ। जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल झाड़ू.पोछा करने वाली एक महिला ने खुद को डॉक्टर बताकर एक गर्भवती महिला का प्रसव करा दिया। इस दौरान गर्भवती महिल की मौत हो गई। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने समय पूर्व जन्मे छह माह के बच्चे को जिंदा ही कूड़ेदान में डाल दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रसव कराने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। जबकि वारदात के बाद इसका सहयोगी फरार हो गया। पुलिस ने रेखा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है तथा फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
बता दें कि 35 वर्षीय संध्या परिवार के साथ ए.ब्लॉक, प्रताप नगरए सबोली, हर्ष विहार में रहती थी। इसके परिवार में पति अर्जुन के अलावा 4 और 3 साल की दो बेटियां हैं। अर्जुन एनडीएमसी में नौकरी करता है। फिलहाल संध्या छह माह की गर्भवती थी। उसका स्वामी दयानंद अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। गत शनिवार को अचानक संध्या की तबीयत बिगड़ी तो अर्जुन उसे पास में एक क्लीनिक पर ले गया। खुद को महिला डॉक्टर बताने वाली महिला ने चार-पांच दिन पूर्व ही क्लीनिक खोली थी। संध्या को देखने के बाद आरोपी महिला रेखा ने कहा कि वह उसके लिए घर से चाय ले आए। अर्जुन पत्नी को अंदर स्ट्रेचर पर लिटाकर चाय लेने घर चला गया। कुछ देर बाद वह चाय लेकर पहुंचा तो उसने पत्नी से मिलने की बात की तो रेखा ने इनकार कर दिया। उसने कहा कि एंबुलेंस बुलाई है संध्या को अस्पताल ले जाना है। रेखा काफ ी घबराई हुई थी।
ये भी पढ़े… महिला के साथ गैंगरेप के साथ दरिंदों ने किया ऐसा काम की रूह कांप जाए
शक होने पर अर्जुन जबरन अंदर घुसा तो देखा कि उसकी पत्नी खून से लथपथ अंदर स्ट्रेचर पर मृत पड़ी थी। घटना का पता चलते ही हंगामा हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कूड़ेदान से समय से पूर्व पैदा हुआ एक बच्चा मिला, जिसकी सांसें चल रही थी। हालांकि जब बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में बच्चे ने भी दम तोड़ा दिया। वहीं आरोपी रेखा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई तो घबरा गई। उसने बच्चे को भी कूड़ेदान में डाल दिया।
वहीं जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी रेखा मीत नगर में एक डॉक्टर के पास झाड़ू.पोछा करती थी। अब उसने प्रताप नगर में खुद को डॉक्टर बताकर अपनी क्लीनिक भी खोल ली थी। संध्या के परिजनों का आरोप है कि रेखा का सहायक उनके 34 हजार रुपये और उसके कागजात लेकर फरार है। पुलिस ने सोमवार को संध्या और बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं इस इंसानियत को शर्मशार करने वाली इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे फर्जी डाक्टरों से बचे जहां तक संभव हो सरकारी अस्पतालों का प्रयोग करें जरूरी हो तो नीजि तथा डिग्री प्राप्त चिकित्सकों से ही उपचार कराएं।
Aluminium scrap lifecycle analysis Aluminium scrap recycling capacity Scrap metal insurance