सत्यखबर सफीदों, (महाबीर) – झारखंड चुनाव में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की प्रचंड जीत पर कांग्रेसियों ने जमकर खुशी मनाई। खुशी मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकत्र्ता नगर के बीएसएम स्कूल में एकत्रित हुए और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूण खर्ब के नेतृत्व में जमकर पटाखे फोडे तथा लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। अपने संबोधन में अरूण खर्ब ने कहा कि इस जीत ने तय कर दिया है कि भाजपा सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
अनेक प्रदेशों के चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है क्योंकि लोगों का भाजपा की सरकार से मोह भंग हो गया है। महाराष्ट्र की तरह अन्य जिस भी राज्य में चुनाव हो रहे हैं, लोग कांग्रेस व उसके गठबंधन की पार्टियों को तवज्जो दे रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग आज काफी दुखी है और भाजपा को सत्ता से चलता करने का मन बना चुके हैं।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले हर चुनावों में कांग्रेस गठबंधन की ही सरकारें बनेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर मुय रूप से अरुण खर्ब के अलावा वरुण, फिरोज खान, गुलाब सिंह, आजाद सिंह व मनोज कुमार सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।
Aluminum scrap reuse Aluminium scrap derivatives Metal reclamation company