सत्य खबर, नई दिल्ली
आजकल के सबसे चर्चित टूलकिट मामले में अब पत्रबाजी क ा दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने ट्विटर इंडिया को पत्र लिख भाजपा के 11 नेताओं की पोस्ट पर मैनीपुलेटेड मीडिया टैगिंग करने को कहा है। यही नहीं कांग्रेस ने भाजपा के उक्त 11 नेताओं के ट्वीट भी ट्विटर के लीगल डिपार्टमेंट को भेजते हुए लिखा है कि उक्त नेताओं पर कार्रवाई की जाए। बता दें कि कांग्रेस ने यह पत्र ट्विटर की लीगल हेड विजया गड्डे और लीगल डिपार्टमेंट के उपाध्यक्ष जिम बेकर को लिखा है। वहीं ट्विटर इंडिया को दिल्ली पुलिस के नोटिस के बाद अमेरिका स्थित ट्विटर हेडक्वार्टर ने भी मामला जिम बेकर को ही सौंपा हुआ है।
ये भी पढ़े… क्या कल से फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम बंद हो जाएंगें..जानिए वजह
पत्र में कांग्रेस ने लिखा है कि हमने पहले भी आपको फर्जी टूलकिट के बारे में जानकारी दी थी। जिसे कुछ भाजपा नेताओं ने गलत तरीके से सियासी फ ायदा उठाने के लिए बनाया है। ये नेता अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस और उसके लीडर्स के खिलाफ झूठी, मनगढ़ंत और खतरनाक जानकारियां फैला रहे हैं। हमने 25 मई को भेजे गए पत्र में आपको बताया था कि मोदी सरकार के कुछ मंत्री अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल्स से ये साजिश रच रहे हैं। आपने हमसे इन ट्वीट्स के यूआरएल और अन्य चीजें मांगी थीं। इन नेताओं द्वारा 18 मई को किए गए इन ट्वीट्स का लिंक हम आपको भेज रहे हैं। ये गलत नीयत से किए गए थे और पूरे भारत में झूठ और प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए ट्विटर के सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेसटूलकिटएक्सपोस्टड हैशटैग के साथ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पोस्ट की थी। इसी तरह अन्य नेताओं ने भी पोस्ट की, जिसे ट्विटर ने मैनीपुलेटेड मीडिया की.वर्ड से टैग किया है। पात्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में इसी मामले को लेकर केस भी दर्ज किया गया है। अगर कोई केंद्रीय मंत्री अपने अकाउंट से ऐसी जानकारियां शेयर करता है तो लोग उसे सही ही मानेंगे।
पार्टी ने कहा कि ऐसे में इस तरह के सभी अकाउंट से किए गए ट्वीट को मैनीपुलेटेड मीडिया घोषित करना जरूरी हो जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमने फर्जी टूलकिट को लेकर जिन अकाउंट्स का जिक्र किया हैए उन पर भी वैसा ही एक्शन लिया जाएगा, जैसा एक्शन ट्विटर प्लेटफ ॉर्म का गलत इस्तेमाल किए जाने पर लिया जाता रहा है। वहीं कांग्रेस के इस पत्र के बाद भाजपा के केन्द्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं के भी ब्यान आने शुरू हो गए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस का हमेशा से ही यह इतिहास रहा है कि खिसयानी बिल्ली खंबा नोंचे। हाल ही में 5 राज्यों में हुए विधानसभ चुनावों में कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई इसलिए बीजेपी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
Importance of aluminum scrap recycling Aluminum recycling handling Scrap metal residue