सत्यखबर, पानीपत
पानीपत टोल नाके पर हर मिनट पर ट्रैक्टरों की रेल निकल रही है। जितनी तेज सर्द हवा है, उससे ज्यादा इन किसानों का जोश है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि अपने पोते के साथ दादा भी ट्रैक्टर पर सवार हैं। कहते हैं, पैर से अच्छे से चल नहीं सकता तो क्या हुआ। जोश में कमी नहीं है। पोते के साथ ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहा हूं।
https://www.youtube.com/watch?v=BTvK96o6qpY&t=1s
पानीपत टोल नाके पर ही किसानों के लिए लंगर से लेकर ठहरने का इंतजाम किया हुआ है। जो भी ट्रैक्टर निकलता है, उनसे कहा जाता है कि थोड़ी देर यहां रुककर जाएं। हाईवे पर ही अलाव का इंतजाम किया हुआ है। कुछ दिन पहले तक ट्रैक्टर पर किसान यूनियन का झंडा दिखाई देता था। गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए सभी ने अब तिरंगा भी लगा लिया है। खास बात ये है कि तिरंगा इनके किसान झंडे से ऊंचा है।
https://youtu.be/tfiOtY5nwzs
Aluminium scrap customs clearance Scrap aluminium disposal Metal scrap baling