सत्य खबर, रोहतक । हरियाणा में भी ट्विट्टर अब युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है, इसका नजारा एक पोल में देखने को मिला | हरियाणा के जाने –माने ग्रुप “हरियाणा सियासी दावं-पेंच” द्वारा ट्वीटर पर एक पोल चलाया गया जिसमे “हरियाणा का सबसे उभरता हुआ लोकप्रिय नेता कौन सा है. जिसमें भीड़ जुटाने की क्षमता है” सर्वे रूपी पोल कराया गया | इसमें सर्वे में हरियाणा के प्रसिद्ध चार नेताओं के नाम दिए गये हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला , एलेनाबाद उप चुनाव में जीतने वाले अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा और प्रदेश में लगातार बेरोजगार युवाओं की आवाज उठा रहे नवीन जयहिंद | 24 घंटे चले इस पोल में कुल 4,495 वोट डाले | जिसमे नवीन जयहिंद 46.4% ( 2094) वोट के पहले साथ स्थान पर , दीपेन्द्र हुड्डा 45.5% (2045) वोट के साथ दुसरे स्थान पर , अभय सिंह चौटाला सिर्फ 4.6 % (206) वोट लेकर तीसरे स्थान पर और वही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला महज 3.6% (161) वोट के साथ सबसे पीछे रहे | इस पोल में महज 161 वोट लेने वाले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से प्रदेश युवा काफी खफा लग रहे है | जिस तरह से उन्होंने चुनाव से पहले युवाओं के वायदों की एक लम्बी फेरहिस्त जारी की थी अब वो अलमारी में पड़ी धुल फाक रही है |
वही इस पोल में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा व् नवीन जयहिंद में कड़ी टक्कर चली और टक्कर अंत तक दिखाई दे रही थी | एक समय पर नवीन जयहिंद दीपेन्द्र हुड्डा से कही आगे निकल गये थे लेकिन उसके बाद उनके समर्थकों ने फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई लेकिन आखिर में नवीन जयहिंद ने 1% ज्यादा वोट लेते हुए इस पोल में जीत हासिल की |
ज्ञात हो कि नवीन जयहिंद यूनिवर्सिटी के दिनों से ही आन्दोलनकारी रहे है और पिछले 2 महीने से प्रदेश के भर्ती घोटाले मामले में बेरोजगार युवाओं की आवाज उठा रहे है चाहे वो सोसिओ ईकोनिक से मिलने वाले कोटे का मामला हो या गृह जिले से दूर दिए जाने वाले एग्जाम सेंटर का मामला हो | उन्होंने हर मुद्दे को बड़ी मुखरता के साथ चंडीगढ़ विधानसभा तक उठाया है | भर्ती घोटाले मामले में एचपीएससी के आयोग का घेराव किया | नवीन जयहिंद हर जिले में युवाओं से मिले, उनकी समस्याएँ सुनी व् चंडीगढ़ विधानसभा तक सरकार को गीता, गंगाजल, गाय का गोबर व् गौमूत्र लेकर भेंट देने पहुंचे | प्रदेश के युवाओं के लिए लाठियां खाई, पानी बौछारे सही, केस दर्ज हुए लेकिन नवीन जयहिंद कभी पीछे नहीं हटे | सरकार से हमेशा टक्कर लेने को तैयार रहते है | नवीन जयहिंद हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते रहे है और प्रदेश के युवाओं को यहाँ तक की नेता भी उनके हरियाणवी लहजे के फैन रहे है| प्रदेश की हर समस्या को चंडीगढ़ विधानसभा तक लेकर गये है | आज सोशल मीडिया पर प्रदेश के युवाओं ने उनकी इस बेबाकी को इस पोल में जिताया है
Aluminium scrap theft prevention Scrap aluminium customer relationships Metal scrap yard recycling