हरियाणा

डाडम पहाड़ी में पत्थर खिसकने से पोपलैंड मशीन पहाड़ी से गिरी, झारखंड़ निवासी ऑपरेटर की मौत

सत्यखबर सिवानी मंडी (सुरेन्द्र गिल) – भिवानी जिले के डाडम गाव की पहाड़ी में खनन कार्य करते समय पोपलैंड मशीन पहाड़ के ऊपर से नीचे गिर गई। पोपलैंड नीचे गिरने से ऑपरेटर की दबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मशीन व पत्थरों के नीचे से निकालकर सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। डाडम की पहाड़ी में झारखंड़ के अलमोड़ा निवासी करीबन 40 वर्षीय सुनील पोपलैंड़ मशीन चला रहा था।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

वह जब डाडम पहाड़ी में खनन का कार्य कर रहा था। उसी समय मशीन के नीचे से एक बड़ा पत्थर खीसकर नीचे आ गिरा। उसके बाद मशीने भी नीचे आ गई। नीचे गिरते ही भारी पत्थर मशीन के ऊपर गिर गए। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत दूसरी मशीन की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक सुनील की मौत हो गई थी। हादसे की सूचन पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने भिवानी सरकारी अस्पताल के शवगृह में शव को रखवा दिया।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

Back to top button