सत्य खबर, मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी डीन प्रो. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमला कराने की आरोपी प्रोफेसर डॉ. आरती भटेले का विवादों से पुराना नाता रहा है। आरती मूल रूप से छतरपुर मध्य प्रदेश की रहने वाली है। इससे पहले वह जबलपुर वेटरनरी कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में 29 अगस्त 2007 से 17 जनवरी 2014 तक असिस्टेंट प्रोफेसर रही। यहां भी अक्सर सीनियर्स से उसके झगड़े होते रहते थे। सिविल लाइंस थाने जबलपुर में उसने इसे लेकर कई शिकायतें भी की थी। वहीं नौकरी के दौरान ही उसने पीएचडी पूरी की जो काफी विवादों में रही। इसे लेकर उसके खिलाफ शिकायतें भी हुई।
2014 में 20 जनवरी को आरती भटेले ने मेरठ कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में जॉइन किया। डीन बनने की चाहत में उसने डीन प्रो. राजवीन सिंह के मर्डर की सुपारी दी थी। मेरठ पुलिस उसके बिल्डर बॉयफ्रेंड अनिल बालियान, सुपारी दिलाने में मदद करने वाले मुनेंद्र बाना, उधम सिंह गैंग के शूटर आशू को अरेस्ट कर चुकी है। आरती और दूसरा शूटर नदीम अभी भी फरार हैं।
*हरियाणा रोडवेज के 5750 हड़ताली कर्मचारियों पर इस कार्रवाही की हो रही तैयारी*
इश्क में बिल्डर का घर उजड़ा
आरती की शादी हुई लेकिन औलाद का सुख नहीं मिला। बाद में यही दंपती के जीवन में दरार की वजह बन गया। वर्तमान में पति से अलग रहते हुए वह तलाक का केस लड़ रही थी। 2014 में वह मेरठ में प्रोफेसर बनी तो उसकी जिंदगी में बिल्डर अनिल बलियान की एंट्री हो गई। शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता अनिल, आरती के इश्क में पड़ गया। मेल.मुलाकात से शुरू हुआ रिश्ता नजदीकियों में बदल गया। इसी इश्क ने अनिल का बसा.बसाया घर तक उजाड़ दिया। दोनों बेटे पढ़ाई करने बाहर चले गए। पत्नी उसे छोडक़र मायके चली गई। एक ही शहर में रहने के बावजूद बेटी हॉस्टल में रहकर पढ़ रही है।
खुद को बताती थी सीनियर
मेरठ वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर राजबीर सिंह 2008 से डीन वेटरनरी हैं। आरती भटेले खुद को सीनियर बताती थी। उसने इस मामले में राजभवन में भी शिकायत की थी। कई सालों से खींचतान चली आ रही थी। दोनों के बीच में बोलचाल तक नहीं होती थी। आरती भटेले खुद सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज की डीन बनना चाहती थी। जब सीधे तौर पर वह उन्हें नहीं हटा पाई तो रास्ते से हटाने के लिए मर्डर की साजिश रच डाली।
आरती के पिता थे पुलिस अधिकारी
आरती भटेले बचपन से ही दबंग थी। पिता पुलिस में डीएसपी से एएसपी होकर रिटायर हुए थे। पुलिसिया माहौल में लालन-पालन हुआ तो उसी तरह का रौब भी आ गया था। उसकी पहुंच और शिकायतों पर पुलिस एक्शन भी तुरंत लेती थी। इसे लेकर वेटरनरी कॉलेज के के प्रोफेसर उससे परेशान थे। अब उसकी करतूत सामने आने के बाद उनका कहना है कि वह काफी दबंग और महत्वाकांक्षी महिला है। हालांकि सामने आकर कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं हुआ। आरती के भाई पुष्पराज भटेले जबलपुर मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट हैं। कभी-कभार आरती उनके यहां जाती रहती थी। अब पुलिस आरती व दूसरे शूटर की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Aluminium recycling feasibility Aluminium scrap processing optimization Metal reclaiming and reuse